संदेश

अधूरे अल्फाज

 एक तेरा हाथ थाम साथ चलना अच्छा लगता है  हर पल हर वक्त तेरे एहसासों में वक्त बिताना अच्छा लगता है  कहते हैं गर खुदा मोहब्बत को तो हा मुझे तुझे अपना खुदा मानना अच्छा लगता है  बहुत सुकून सा मिलता है तेरे साथ वक्त बिताकर तेरा यूं बेवजह फिक्र जताना अच्छा लगता है  हां माना बचपना नहीं है मुझमें  पर तेरे सामने बचपना करना अच्छा लगता है  मेरे रोने पर तेरे आंखों में आंसू आना अच्छा लगता है तकलीफ गर मुझे हो तो दर्द मेरा  तुझे महसूस होना अच्छा लगता है  एक तेरा हाथ थाम साथ चलना अच्छा लगता है                                Written by                     Pari dixit

शायरी

चित्र
 जिंदगी के पन्नों पर लिख रहे हैं हम तुम्हें  यह मत समझना कि खास नहीं थे तुम  चले जाएंगे तेरी महफिल से तू थोड़ा सब्र तो रख हम जैसे लोग किसी पर बोझ नहीं बनते  हर शाम तुझ से जुड़ी रात होती है बस अब तुझ से जुड़ी कोई बात नहीं होती  देख तेरी भी क्या जिंदगानी है महफिल तेरी  पर हर जुबान पर सिर्फ मेरी ही कहानी है ख्वाइशें कुछ यूं थी कि जिंदगी में हासिल तो सब होगा पर उम्मीदें और भरोसा किसी पर नहीं होगा तुम्हें क्या लगा था तुम्हें भूलने की कोई वजह ना थी हमारे पास पल-पल आंसुओं को अल्फाजों में उतारा है हमने एक तुझे भुलाने से पहले                    Written by.             Pari dixit

तेरा प्यार❤

चित्र
  तेरे प्यार के हर एक अहसास को महसूस करते हैं  आज भी तुझसे बेइंतहा मोहब्बत करते हैं क्यों बेवफा हो गए तुम क्यों छोड़ कर गए  ये तो मुझे नहीं पता  बस इतना जानती हूं तेरे लिए ना मेरा प्यार कभी कम हुआ था और ना ही कभी होगा  रिश्ते वो नहीं जो साथ रहकर निभाए जाते हैं  कुछ रिश्ते ऐसे भी होते हैं जिन से दूर रहकर भी हम  एक दूसरे के लिए जीते हैं एक वादा किया था तुझसे नहीं होगी मोहब्बत किसी और से  आज फिर से उसी वादे को करती हूं हां नहीं होगी मोहब्बत तेरे सिवा किसी और से  वजह तू नहीं शायद तेरा झूठा प्यार था  जिसने नहीं होने दिया मुझे किसी और का  पता था मुझे कि तू एक दिन जरूर बदलेगा और ये भी पता था कि तु मेरा नहीं  और ना ही कभी हो सकता है फिर भी हमेशा तेरा साथ देने का वादा किया था खुद से  कि कभी तेरा साथ नहीं छोडूंगी लोग सच कहते हैं शायद  आजकल लोगों के दिल बहुत जल्दी भर जाते हैं तब लोग दूर जाने के बहाने ढूंढने लगते हैं  जिनसे कल तक बात करने के बहाने ढूंढते थे  आज उन्हीं से दूर होने के बहाने ढूंढने लगते हैं  और वही तूने किया एहसास हुआ तुझे  नहीं है शायद तू मेरा  तो तुने इतनी दूरियां बना ली मुझसे कि त

Dostii😊

                      किसी ने मुझसे कहा                 मोहब्बत पर तो बहुत लिख लिया                कभी दोस्ती पर भी लिख दो यार              क्या लिखूं दोस्ती पर अल्फाज नहीं है                 मेरे पास हम सबकी जिंदगी का                   वो लम्हा एक प्यारा सा रिश्ता                       जो कभी बदलता नहीं              जो आपके एक बार बुलाने पर दौड़ा                                  चला आए           जो हर अच्छे बुरे वक्त में हर वक्त साथ रहे              चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो              पर आपके लिए कभी बिजी ना रहे                आपकी बकवास बातों को भी                      बहुत ही ध्यान से सुने              वो रिश्ता जो प्यार से कम भी ना हो                और सबसे ज्यादा प्यारा भी हो                      चाहे कुछ भी कह लो मगर                 कभी कोई नाराजगीया ना हो           जो खुद गुस्सा होकर खुद ही मान जाए       जो बिना सोचे समझे अपने दिल की हर बात            तुमसे कहे वह दोस्त जो हर पल सिर्फ तुम्हारा रहे              जिसको टाइट हग करके सारी टेंशन                              दू

कुछ बदला तो नहीं

चित्र
तेरे जाने से कुछ बदला तो नहीं  बस एक अच्छा दोस्त जरूर खो दिया हमने  जो सिर्फ मेरा था कभी  पर आज नहीं  बोला था मैंने कि जो एहसास हुआ है तुमको वो हमारी दोस्ती भी नहीं रहने देगा और वही हुआ खत्म हो गया सब  वो रिश्ते जिसकी वजह से लगता था कि सब कुछ है हमारे पास  दोस्त भी और प्यार भी  पर अब दोस्ती भी तो नहीं खैर छोड़ो अब उन बातों को  क्या करना अब तुम खुश हो हमसे दूर रहकर  बस यह सुकून ही काफी है हमारे लिए  और परेशान भी तो नहीं करना था तुम्हें  कहीं फिर से मेरी बातें दिल पर लगी तो तकलीफ हो जाएगी तुम्हें written by Pari dixit

बेजुबान इश्क💔💔

चित्र
#चलो अपनी चाहते नीलाम करते हैं!  🙂 💖इश्क का सौदा सरेआम 👈करते हैं!  तुम केवल 👩‍❤️‍💋‍👩अपना साथ,  हमारे 🤝नाम कर दो,  हम 🙏अपनी पूरी जिंदगी तुम्हारे 😔नाम करते हैं!  इश्क़😘 की चोट का,  कुछ ❤दिल पर असर हो तो सही  😥दर्द कम हो या ज्यादा😣 मगर हो तो सही! 🌹 राह में HUM🌺 निकले थे!  यह 🤔सोच कर किसी🖼 को बना लेंगे अपना,  ☔मगर इस ⛄ख्वाहिश ने!  जिंदगी🎎 भर का मुसाफिर 🚶बना दिया!  दिल 💝💖धड़कता है,  तेरे लिए👃 सांसे चल रही है!  💋तेरे लिए क्या तुम😋 मेरे साथ जिंदगी गुजार 😍सकते हो!  मेरे लिए ?☺ समझा ना कोई, 💞दिल की बात को! 😥 दर्द दुनिया ने बिना 🤔सोचे ही दे दिया!  जो सह 😐गए हम हर दर्द 💔को!  चुपके से तो.💚 हमको ही पत्थर🖤 दिल कह दिया!👌👈 🌹 Written By:  Pari dixit             k

मां☺❤🙏

चित्र
 खुद को दुख देकर जो हमें कभी दुखी नहीं होने देती!  खुद रो कर जो हमें कभी नहीं RONE  देती1  हर इंसान की जिंदगी में वह सबसे खास होती है!  दूर होकर भी हर पल दिल के पास  होती है!  जिसके सामने मौत भी अपना सिर झुका दे!  वह और कोई नहीं बस मां होती है!  मां के बिना जिंदगी वीरान होती है!  तनहा सफर में हर राह सुनसान होती है!  जिंदगी में मां का होना जरूरी है!  मां के ही आशीर्वाद से हर मुश्किल आसान होती है!  मेरी गलतियों को वह माफ कर देती हैं!  बहुत गुस्से में होती है! तो भी प्यार देती है!  होठों पर हमेशा उसके दुआ होती है!  ऐसी सिर्फ मां होती है!                    LOVE YOU MOM                     ❤❤💖💖💖💖💖         Written by:          Pari dixit            

एहसास

चित्र
वो तेरा बिना वजह मुस्कुराना,  हर पल दिल बेकरार करता है  कहां है तू और कैसी है, यह तो हमें नहीं पता पर हर पल। तेरे होने का एहसास सा बना रहता है । लौट आओ अब वापस मन नहीं लगता हमारा तुम्हारे बिना । कुछ ज्यादा ही गिरती है ओश इन दिनों ,यह दिसंबर भी उसे याद करता है । पता नहीं कैसे इतनी रातें गुजारी तेरे बिना रातों को रो रो के।  अब हम कहे भी तो कैसे की ? written by.   pari dixit

I NEED YOU?

चित्र
जब आप नहीं होते तो सोचती हूं!  जब आप आओगे तो आपसे  बात ही नहीं करूंगी! पर पता नहीं क्यों जब आते हो तो जो भी दिल में होता है!  सब कुछ बोल देती हूं!                      बहुत कंट्रोल करने की कोशिश  करती हूं !  मगर नहीं होता ,और जो भी दिल में आता है!                     सब कुछ बोल देती हूं,अपना समझ के!  और आP ?                      हर बार मेरा प्यार आपको मजाक लगता है !  और आप हर बार मेरे प्यार का मजाक बनाते हो!                     क्यों करते हो ऐसा अगर प्यार नहीं है तो!  क्यों आते हो बार-बार लौट के !                     अब मत आना बहुत तकलीफ होती है!   बहुत सारी बातें करनी होती है!                       आपसे मगर आप ?   आपको कोई फर्क नहीं पड़ता!                       बहुत प्यार करती हूं आपसे!    आपकी कोई भी गलत बात  याद करूं!                        कितना भी बुरा सोचने की कोशिश करूं!    आपके बारे में मगर फिर भी नहीं सोच सकती!                        हमेशा आपकी अच्छी बातें याद आती है!     पता नहीं क्यों!  अगर इस बार आना तो मत जाना please 😔😔 written by: Pari dixit                    

भूल गया ना सब कुछ!

चित्र
जिन आंखों में नींद नहीं आती थी! मुझसे  बिना बात किए! सारी सारी रात करता था, इंतजार!  मेरे एक मैसेज के लिए!  अब वह सोते होंगे, उन आंखों में!  किसी और के सपने लिए हुए ! आज भी याद है,  मुझे मेरा रूठना, और तेरा रात भर जागकर.  मुझे मनाना नींद नहीं आती थी!   जब तक मना नहीं लेता था!  अब याद भी नहीं करता ना!  भूल गया पता था मुझे!  तू झूठ बोलता है!  फिर भी तुझपे यकीन किया!  और किसी पर भी नहीं किया!  मगर सब सही थे और तू झूठा!  जब तू गुस्सा होता था ना1  तो तुझे और, परेशान करना अच्छा लगता था!  और फिर प्यार तुझपे और भी ज्यादा आता था 1   काश वो वक्त फिर से आ जाए!  और तू लौट कर जैसा पहले था, वैसा बन जाए 1 क्यों इतना बदल गया तू ! अपना लगता ही नहीं1   लोग कहते हैं वक्त के साथ साथ सब बदल जाता है!  और कभी-कभी हम खुद भी1  पर मैं तो नहीं बदली!  फिर तू कैसे बदल गया!  एक पल में तू पराया हो गया1  अब तो तुझसे बात करने में भी डर लगता है!  क्योंकि तू मेरा है ही नहीं😭! Written By:   Pari dixit 💔💔I MISS YOU💔💔 P.